Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: (शाजिफ हुसैन) स्वच्छ भारत अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत जन-जागरण के नगर पालिका परिषद गोला के आयोजन में विभिन्विगोकर्णनाथ द्यालयों में निबंध, कला एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।निबंध प्रतियोगिता में मानवी गुप्ता इंडियन हेरिटेज एकेडमी प्रथम,अवनी शर्मा शारदे ज्ञान मंदिर द्वितीय, कृपाणी भारद्वाज इण्डियन पब्लिक एकेडमी तृतीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श राठौर शारदे ज्ञान मंदिर प्रथम, खुशी सिंह इण्डियन हेरिटेज एकेडमी द्वितीय, कमल रस्तोगी यदुशील शिक्षा निकेतन तृतीय रहे।तथा रंगोली प्रतियोगिता में माही गुप्ता पुत्री छोटे लाल गुप्ता प्रथम स्थान पर रही इसके साथ आरुषि गुप्ता पुत्री अविनाश गुप्ता, स्वाती वर्मा पुत्री पंकज वर्मा, अंशिका पटेल पुत्री योगेन्द्र कुमार वर्मा, गरिमा वर्मा पुत्री कौशल किशोर वर्मा, अंजुम पुत्री जाकिम अली सांत्वना रही। सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना प्रतिभागियों को नगर पालिका परिषद गोला सभागार पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना स्थान के प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा,” देश, प्रदेश एवं नगर को स्वच्छ व साफ रखना हमारा कर्तव्य है। बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी, लाइब्रेरी प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा, विमलेश वर्मा, रविन्द्र कटियार, शत्रोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।