Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: ये मुहिम वाकई सराहनीय और जरूरी है,लखीमपुर खीरी में पिछले कई दशकों से जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्डियोलॉजिस्ट हार्ट स्पेशलिस्ट की एक भी स्थायी नियुक्ति नहीं हुई है। हर साल सैकड़ों मरीज़ दिल का दौरा पड़ने पर समय पर विशेषज्ञ उपचार न मिलने से दम तोड़ देते हैं।एम्बुलेंस की कमी 100 150 किमी दूर लखनऊ या शाहजहाँपुर भागने में लगने वाला समय और गरीब परिवारों के पास निजी अस्पताल का खर्च न होने के कारण मौतें हो रही हैं।नवंबर 2025 तक जिलाधिकारी और सीएमएस बार बार प्रस्ताव भेज चुके हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग में कार्डियोलॉजिस्ट के 400 से अधिक पद खाली पड़े हैं पूरे प्रदेश में इसी तरह लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजी ओपीडी आईसीयू लैब कुछ भी नहीं है।कभी-कभी लखनऊ के केजीएमयू या अन्य जगहों से 1-2 दिन के लिए कैंप लगता है, वो भी महीनों में एक बार।पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष मुजीबुर रहमान ने जो मुहिम शुरू की है हर धड़कन जरूरी है हमको चाहिए हार्ट का डॉक्टर लखीमपुर खीरी ये मुहिम वाकई सराहनीय और जरूरी है।इस मुहिम को और तेज करने के लिए जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक मंत्री से लिखित में मांग-पत्र सौंपें और उसकी रसीद लें।लखीमपुर खीरी की जनता सालों से इस मूलभूत सुविधा के लिए तरस रही है।मुजीबुर रहमान और उनकी पूरी टीम को मेरा पूर्ण समर्थन है।ये मुहिम सिर्फ एक जिले की नहीं, पूरे तराई क्षेत्र (बहराइच, श्रावस्ती, पीलीभीत, खीरी) की लड़ाई है हर धड़कन जरूरी है हमको चाहिए हार्ट का डॉक्टर लखीमपुर खीरी ️️अस्पताल के लिए जरूरी है।