Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: ग्राम जरहा थाना क्षेत्र पड़री में दिनांक 18 11 25 को एक 30 वर्षीय मंदबुद्धि व्यक्ति के मिलने की सूचना पीआरबी को मिली, पीआरबी द्वारा उस व्यक्ति को थाने पर लाया गया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक राम नगीना यादव द्वारा व्यक्ति के पहचान किए जाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई, काफी प्रयास के बाद भटके हुए मिले व्यक्ति की पहचान तुषार कांत महतो पुत्र सुकुमार निवासी ग्राम गोपालपुर ,थाना- घाटशिला, जिला- पूर्वी सिंह भूमि, झारखंड के रूप में हुई। सूचना पाकर परिजन थाना पड़री पर दिनांक 20 11 2025 को आए। तुषार कांत महतो अपने परिजन को देखकर काफी प्रसन्न हुआ और अपने भाई शांतनु महतो एवं अन्य परिजन के साथ मिर्जापुर पुलिस का धन्यवाद करते हुए अपने घर झारखंड के लिए रवाना हुआ। पड़री पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की गई।