तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन स्काउट गाइड का कराया गया वार्मअप

PRATAPGARH NEWS: शुक्रवार को राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला के संयोजन में तीन दिवसीय (20.11.2025 से 22.11.2025 तक) स्काउट गाइड के प्रथम सोपान के प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव कुमार शर्मा व प्रशिक्षक श्रीमती शीला देवी द्वारा प्रारंभ किया गया. सर्व प्रथम  स्काउट गाइड का वार्मअप कराया गया तथा परिसर को स्वच्छ कैसे रखें यह बताया गया.तत्पश्चात स्काउट झंडा फहराया गया और झंडे की सलामी ली गई. उसके बाद स्काउट प्रार्थना की गई और स्काउट झंडा गीत  गाया गया. प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह द्वारा स्काउट गाइड संस्था के बारे में बताया गया तथा बताया गया कि स्काउट गाइड संस्था एक स्वैच्छिक, गैर राजनीतिक, गैर धार्मिक संस्था है. जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व कुशलता, सामाजिकता, आध्यात्मिकता का विकास होता है. उन्होंने आग बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी और प्रत्येक व्यक्ति को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण लेना चाहिए. क्योंकि यह प्रशिक्षण उनके जीवन पर्यन्त काम आता है. प्रशिक्षकों द्वारा द्वितीय दिवस में सभी विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के विभिन्न कार्यक्रम के बारे में बताया गया तथा विभिन्न गतिविधियां कराई गई. इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *