दबंगों द्वारा ट्रक चालक व खलासी के साथ बाजार में मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS: ट्रक से गल्ला लादने सांगीपुर बाजार आये चालक व खलासी के साथ दंबगों द्वारा गालीगलौज व मारपीट के आरोप को लेकर पुलिस को तहरीर दी गयी है। पटटी थाना क्षेत्र के सिसाथपुर बेला रामपुर निवासी कमलेश सरोज पुत्र लाल बहादुर सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर मंे कहा है कि वह बीती गुरूवार की रात ट्रक पर एक प्रतिष्ठान के समीप गल्ला लादने के लिए पहुंचा। गदियान मोड़ पर आरोपियों ने उसे तथा खलासी को गाली देने लगे। मना करने पर आरोपियों द्वारा पीड़ित की पिटाई कर दी गयी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौडे तब आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। सूचना पर सांगीपुर पुलिस पहुंची और बाजार में लगे सीसी फुटेज को खंगाला। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर बाद सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है। सांगीपुर के प्रभारी एसओ अनिल यादव का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *