मुंबई के लिए निकली विवाहिता नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग फरार, प्रेमी संग चार के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता मुंबई के लिए ट्रेन से निकली थी जिसके बाद मुंबई नहीं पहुंची तो पति ने खोजबीन के दौरान कानपुर के एक युवक के घर पहुंचा जहां प्रेमी के परिजनों ने पीड़ित पति के साथ मारपीट का प्रयास व धमकी दी गई , पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने पत्नी के प्रेमी सहित उसके घरवालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है । सैनी कोतवाली के रूपनारायण पुर गोरियों गांव के महेश कुमार पुत्र धनंजय ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मुंबई में लॉन्ड्री का काम करता है, महेश कुमार ने बताया कि अपनी पत्नी व बच्चों को मुंबई बुलाने के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन कराया था , लेकिन उसकी पत्नी व बच्चे मुंबई नहीं पहुंचे तो खोजबीन के दौरान पता चला कि कानपुर का एक युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है इस दौरान उसकी पत्नी पांच लाख के करीब के गहने व बीस हजार की नकदी भी साथ ले गई है। इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित महेश कानपुर युवक के घर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया । अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई । पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने कानपुर के दीनदयाल पुरम नौबस्ता निवासी विनय कुमार, उसके पिता महेश कुमार सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *