गुम हुए मोबाइल फोन जीआरपी ने किये बरामद, स्वामियों को बुलाकर फोन किये  सुपुर्द

JHANSI NEWS: जीआरपी झाँसी द्वारा विशेष अभियान चलाकर गठित टीमों द्वारा सर्विलांस की मदद से गुम हुए 224 मोबाइल फोन्स बरामद किये  जिसकी अनुमानित कीमत 27 लाख  रुपये बतायी जा रही है. अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, लखनऊ के आदेशानुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे, प्रयागराज के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर गुम हुए मोबाइल फोन्स की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी के पर्यवेक्षण में क्राईम ब्रांच, सर्विलांस एवं थानों से संयुक्त टीमों का गठन किया गया । गठित टीमों द्वारा अथक प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद एवं अन्य राज्यों से गुम हुए मोबाइल फोन्स को बरामद किया गया. बरामद किये गये मोबाइल फोन्स में अधिकांश अच्छे ब्रान्ड जैसे सैमसंग,ओप्पो आदि के हैं । बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख रुपये है । जीआरपी पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन्स को उनके स्वामियों को बुलाकर फोन सुपुर्द किये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *