पति गया खेत पर पत्नी दो बच्चों संग घर से हुई गायब

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्ले का पुरवा में एक व्यक्ति के खेत पर जाने के दौरान उसकी पत्नी दो बच्चों सहित अचानक लापता हो गई। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है. जानकारी के अनुसार, ग्राम कल्ले का पुरवा निवासी अरविंद 19 नवंबर को रोज़ की तरह खेतों पर काम करने गया था। शाम को घर लौटने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी स्वेता उर्फ पूजा अपने दोनों बच्चों के साथ घर से गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला।अरविंद ने घटना की सूचना कोतवाली अजीतमल में देते हुए लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। परिवारजन पत्नी व बच्चों की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *