अनियंत्रित होकर बाइक रोड पर फिसली, तीन घायल रेफर

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज के पास एक अनियंत्रित बाइक अचानक रोड पर फिसल जाने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान आर्यन (18) पुत्र गौरव दीक्षित निवासी नारायणपुर चुंगी औरैया, साहिल पाल (17) पुत्र अवधेश निवासी ब्रह्मनगर औरैया तथा नितिन यादव (18) पुत्र अजमेर सिंह निवासी आर्यनगर औरैया के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े जिनको गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल औरैया रेफर किया गया। आर्यन के पिता गौरव दीक्षित ने फोन पर बताया कि “मेरा पुत्र औरैया पढ़ने गया था, अजीतमल कैसे पहुंचा इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *