Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने इकाई अध्यक्ष आशुतोष मौर्य के नेतृत्व में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन पर श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के जुड़े छात्रों ने नेताजी को माल्यार्पण करके उनके दिखाएं मार्ग पर चलने के लिए संकल्प लिया और यह प्रण लिया कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्र करेंगे और समाजवादी छात्र सभा के तत्वाधान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सम्राट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय नेताजी आज हम सबके बीच में नहीं है लेकिन उनके विचार उनके ख्यालात हम जैसे नौजवानों के दिलों में आज भी जिंदा है श्रद्धेय नेताजी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर आ करके छात्रसंघ भवन का ताला खुलवाने का कार्य किए थे और सभा को संबोधित करते हुए श्रद्धेय नेता जी ने कहा था कि यदि छात्र संघ से निकले युवा राजनीति में नहीं आएंगे तो बड़े उद्योगपति के लड़के राजनीति में हावी रहेंगे जिससे राजनीति करने वाले व्यक्ति के सिद्धांत और विचार दोनों ही खत्म हो जाएंगे। इसी क्रम में सीएमपी डिग्री कॉलेज समाजवादी छात्र सभा की इकाई अध्यक्ष आयुष यादव के नेतृत्व में तथा ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के इकाई अध्यक्ष शिवम पाल के नेतृत्व में इलाहाबाद डिग्री कॉलेज समाजवादी छात्र सभा की इकाई अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा की इकाई अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में श्रद्धेय नेताजी की जन्म तिथि मनाई गई। इस मौके पर प्रियांशु विद्रोही, विकास यादव, अमित विपक्षी, सच्चिदानंद, शुभम, अश्विनी मौर्य, कार्तिक मौर्य, सत्येंद्र गंगवार, सुधीर क्रांतिकारी, जामी सिद्दीकी, प्रमोद, आयुष महात्मा, मनजीत पटेल, प्रिंस विश्वकर्मा,राहुल यादव, साजिद खान, अनुराग, हरिशंकर राजपूत, लवलेश, अब्दुल फ़ातिर, करन गौतम, अमित निषाद, संदीप, शंकर केसरवानी,अमित उपाध्याय, शिवम श्रीवास्तव, अंकित,आशुतोष, अर्पित, रितेश, राज धीरज सिंह, शिवेंद्र यादव, दीपांशु कुशवाहा, मनोज, आयुष, शिवम, अवनीश, साहिल, सिद्दीकी, शिवांश पांडे, अंकित शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।