Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज देश के महान किसान नेता, पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पिछड़ों, शोषितों, वंचितों, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की मजबूत आवाज रहे धरतीपुत्र पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से हुई। इसके पश्चात आयोजित गोष्ठी में नेताजी के प्रेरणादायी जीवन, संघर्षों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता सुरेंद्र यादव ने की। उन्होंने नेताजी द्वारा चुंगी समाप्त करने, सरहदों पर शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को घर तक पहुँचाने की व्यवस्था, किसानों के लिए दुर्घटना बीमा समेत अनेक ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि नेताजी का जीवन सामाजिक न्याय और सेवा का प्रतीक है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अशोक पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, विपिन यादव, महेंद्र बहादुर सिंह, प्रवक्ता एड. जगदीश सिंह, गणेश वर्मा, रीता प्रजापति, अरुणेश पांडे, नंदकिशोर पाल, शमीम अहमद, नफ़ीस अहमद, शकील गोल्डी, इंद्रसेन यादव, अमरदीप सिंह पप्पू, सुनील उमराव, जे.पी. यादव, संगीता राज पासवान, वीरेंद्र साहू, रत्नेश रत्ना, कपिल यादव, सुहैल खान, जागनायक सचान, संदीप कुमार श्रीमाली, उदयराज लोधी, अय्यूब खान, रवींद्र यादव, हेमंत कुमार, नागेंद्र यादव, राजबाबू यादव, एड. साबिर अली, विवेक उमराव, जितेंद्र पासवान, अरशद अनवर, दानिश राइन, कमलेश कुमार, अरुण यादव, हेमंत सिंह, अनिल यादव, सुमित साहू, शिवशंकर यादव, अश्विनी यादव, रौनक राज, शिवम यादव, निर्दोष सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।