Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नेताजी मुलायम सिंह यादव समाजवादी आंदोलन रीढ़ रहे: दयाशंकर यादव
KAUSHAMBI NEWS: समाजवादी पार्टी कार्यालय मंझनपुर में सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती बड़े ही उत्साह, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे। नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी ने उन्हें नमन किया। सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा नेताजी मुलायम सिंह यादव कहा कि नेताजी का जीवन हमेशा संघर्ष से भरा रहा है वही जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने भावुक होकर कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने जीवन को गरीब, वंचित, किसान, नौजवान और कमजोर वर्गों की आवाज़ उठाने के लिए समर्पित कर दिया था। उनके किए गए कार्य आज भी जनता के दिलों में बसे हैं।उन्होंने कहा कि नेताजी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की बेहतरी, पिछड़े दलित अल्पसंख्यकों और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उनका संघर्षपूर्ण जीवन और जमीन से जुड़े रहने की उनकी पहचान समाजवादी आंदोलन की रीढ़ रहा है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की राजनीति हमेशा सामाजिक न्याय, भाईचारे, समानता और सर्वजन हिताय के सिद्धांतों पर आधारित रही। उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।जयंती कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया इस अवसर पर आनन्द मोहन पटेल,कासिम हुसैन, भैया लाल पाल भीम सिंह यादव राजू पासी पप्पू यादव बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे