Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अटसू निवासी एक व्यक्ति ने स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग को लेकर कोतवाली अजीतमल में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या के नामजद आरोपी जेल से बाहर आने के बाद वह लगातार समझौते का दबाव बना रहा है और इंकार करने पर जान से मारने की धमकियाँ दे रहा है। श्यामनगर अटसू निवासी पीड़ित ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले दीपावली के मौके पर उसके पुत्र मोहित तिवारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रेम दोहरे पुत्र श्रीराम निवासी नवीननगर अटसू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था और आरोपी जेल चला गया था। पीड़ित के अनुसार, आरोपी के जेल से छूटने के बाद से वह कई बार खुलेआम धमकी दे चुका है कि यदि उन्होंने समझौता न किया तो किसी भी दिन हत्या कर देगा। पीड़ित ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से परिवार भयभीत है और किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। इसी के चलते पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रारंभ कर दी गई है।