सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

AURAIYA NEWS: अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू चौकी अंतर्गत ग्राम चांवरपुर मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नाइट ड्यूटी पर जा रहे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 17 नवंबर 2025 की रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। अब परिजनों ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार पुत्र महाराज सिंह भदान रेलवे स्टेशन में नाइट ड्यूटी के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था। जैसे ही वह चांवरपुर मोड़ के आगे पहुंचा तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संजीव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर मौजूद धमेन्द्र कुमार पुत्र रामसेवक, अभिषेक कुमार पुत्र अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से संजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दुर्घटना में मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *