Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
ETAWA NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना इकदिल पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार को कस्बा इकदिल में महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं, महिलाओं तथा ग्रामीण नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया स्कैम, डीपफेक वीडियो, OTP व QR कोड ठगी जैसे बढ़ते साइबर अपराधों से सावधान रहने की जरूरत बताई। साथ ही इन्हें पहचानने और रोकथाम के तरीके भी समझाए। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या अपराध की घटना होने पर तत्काल शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा) तथा स्वस्थ जीवनशैली व सावधानियों के बारे में भी उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने सभी से जागरूकता फैलाने और सुरक्षित समाज बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।