एसडीएम ने शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्र

स्वच्छता व नामांकन में अग्रणी बना प्राथमिक विद्यालय माली टोला

KUSHINAGAR NEWS: स्वच्छता, उपस्थिति व नामांकन को लेकर अग्रणी बने कसया विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय माली टोला के समस्त शिक्षकों को एसडीएम डॉ.संतराज बघेल ने पुरस्कृत किया। एसडीएम ने शिक्षकों को माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और आगे भी बेहतर कार्य करते रहने की अपेक्षा की। शनिवार को बीआरसी पर हुए कार्यक्रम में एसडीएम ने प्रधानाध्यापक महेश कुमार, शिक्षिका पूनम रानी, ममता यादव व रवि प्रकाश यादव को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों से अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। कहा कि प्राथमिक शिक्षा राष्ट्र की नींव है। शिक्षकों को अपने कर्तव्य का भान होना चाहिए तभी देश मजबूत बना रहेगा। मनोयोग से लगकर शिक्षण कार्य करें और निपुण प्रदेश बनाने में अपना योगदान दें। खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान सत्र में सर्वाधिक 56 छात्रों का नामांकन इस विद्यालय में हुआ है। अनवरत स्वच्छ वातावरण के बीच छात्रों की 90 प्रतिशत उपस्थिति बनी रहती है तथा अधिगम स्तर भी बेहतर है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने परिणाम को शिक्षकों की कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करना बताया। एसआरजी रामप्रकाश पांडेय , एआरपी शैलेश कुमार, आशुतोष दूबे, आरती दूबे , हरेन्द्र चौरसिया, इकबाल हुसेन , मोना सिंह, मीना सिंह, कृष्णमोहन, रविन्द्र टैगोर, संजय यादव,सुनील गुप्ता, गोपाल यादव, राजकिशोर सिंह  नसरीन अख्तर रेनू सिंह आदि शिक्षकों ने पुरस्कृत शिक्षकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *