Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विधायक ने सीएचसी पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का किया उद्घाटन
PRAYAGRAJ NEWS: प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र गरीबों के उपचार में सहायक सिद्ध होंगे, और उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार जन औषधि केंद्रों पर दवाएं मिलेगी। यह बातें कोरांव विधायक राजमणि कोल ने शनिवार को सायं 4 बजे के करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन करने के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। विधायक राजमणि कोल ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की उपयोगिता और उसकी गुणवत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि जहां दवाएं महंगी मिलती थी, अब प्रधानमंत्री भारतीय जन औसत केंद्रों पर सस्ती मिलेगी। विधायक राजमणि कोल ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से दवाएं खरीदने की अपील करते हुए ब्लॉक के सभी जनों को सेहतमंद रहने एवं इस योजना से जुड़ने हेतु संदेश भी दिया। विधायक राजमणि कोल के द्वारा उद्घाटन के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख अव्यक्त राम मिश्र, मंडल अध्यक्ष बबुआन द्विवेदी, अशोक शुक्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक डॉ केबी सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।