बुद्ध सदन ओवर ऑल चैम्पियन

गंगा-गुरूकुलम में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न
 PRAYAGRAJ NEWS: गंगा गुरूकुलम विद्यालय, गद्दोपुर, फाफामऊ का वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम एथलॉस-2025 हर्षोल्लास के साथ आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम ’डेअर टू बिगिन डेअर टू विन’थीम पर आधारित थे। सभी प्रतियोगिताओं में अधिकतम अंक 271 व मेडल प्राप्त करके बुद्ध सदन विजयी रहा और उसे वर्ष 2025 की ऑवर ऑल चैम्पियन ट्राफी प्रदान की गई तथा 255 अंक प्राप्त कर अरविन्द सदन रनरअप रहा, तीसरे स्थान पर चिन्मय सदन रहा।
मुख्य अतिथि  धीरज कुमार, डीआईजी सीआरपीएफ, नीरज कुमार पाण्डेय डीसीपी ट्रैफिक,  आरएस बेदी वाइस प्रेसीडेंट उप्र बास्केट बॉल एसोसिएशन उपस्थित थे। कार्यक्रम मेें महर्षि पतंजलि विद्यामंदिर समूह की सचिव डा. कृष्णा गुप्ता, एमपीवीएम गवर्निंग बॉडी के सदस्यगण  रवीन्द्र गुप्ता,  यशोवर्धन, रेखा बैद, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अल्पना डे, पतंजलि ऋषिकुल के प्रधानाचार्य  नित्यानन्द सिंह, पतंजलि नर्सरी की प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव तथा अन्य लोग थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से छात्रों एवं विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन हुआ। उन्होंने कहा विद्यालय का सदा यह प्रयास रहा है कि छात्र शारीरिक रूप से स्वस्थ व चरित्रवान बनें। मुख्य अतिथि  धीरज कुमार, डीआईजी सीआरपीएफ ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेल प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की समन्वयक श्रीमती नीता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *