Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पतंजलि नर्सरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
PRAYAGRAJ NEWS: पतंजलि नर्सरी स्कूल तेलियरगंज प्रयागराज के प्रांगण में नर्सरी कक्षा का वार्षिकोत्सव ष् ग्रोइंग स्ट्रांग ग्रोइंग हैप्पीष् जोश और उत्साह के साथ आज मनाया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई । समारोह में मुख्य अतिथि क्लीनिकल डाइटिशन श्रीमती छाया मिश्रा थी। दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यालय की प्रेसीडेंट श्रीमती कृष्णा गुप्ता ने मुख्य अतिथि को भेंट स्वरूप तुलसी का पौधा देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
आकर्षक ढंग से सजे विद्यालय परिसर में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती विभा श्रीवास्तव नेअतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे नन्हे बच्चों ने अपनी मोहक प्रस्तुति से सबको मंत्रममुग्ध कर दिया । इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये , जिसमें लिटिल योगीज प्रयागराज , द ग्रेट फूड फाइट नृत्य नाटिका , जुंबा एवं डांसिंग फ्लोर ड्रिल सम्मिलित थे । बच्चों की शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया और अभिभावकों का मन मोह लिया ।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित की गई रैबिट रेस , बटरफ्लाई रेस और कैटरपिलर रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी इस मौके पर उपस्थित अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि छाया मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रेखा बैद गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्र – छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस कार्यक्रम में प्रदीप्ति सिंह (सीजेएम) , विद्यालय के डायरेक्टर यशोवर्धन गुप्ता , कोषाध्यक्ष रविंन्द्र गुप्ता एवं महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रिंसिपल अल्पना डे उपस्थिति रही । संचालन शिक्षिका खुशबू अग्रवाल ने किया। कक्षा नर्सरी की को- ऑर्डिनेटर श्रीमती ऋचा यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।