Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डीएम ने चेताया—निर्वाचन कार्य में टालमटोल पर होगी कार्रवाई
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 27 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी करते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य 1 जनवरी 2026 को आधार तिथि मानकर किया जाएगा। निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। BLO को यह प्रपत्र भरकर 4 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 12(बी) के तहत BLO को सहयोग देने के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। ये सभी कर्मचारी BLO को गणना प्रपत्र भरने और उसे ऑनलाइन अपलोड कराने में मदद करेंगे।
चुनावी कार्य की गंभीरता को देखते हुए 23 नवंबर (रविवार) और 25 नवंबर (शासकीय अवकाश) को भी जिले के सभी विद्यालय SIR कार्य के लिए खुले रहेंगे। हालांकि, इन दिनों शैक्षणिक गतिविधियाँ बाधित रहेंगी। विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और BLO की सहायता करेंगे.जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को आदेश जारी करते कहां कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।