Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: संघर्ष सेवा समिति के प्रांगण में आज श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा माहौल रहा, जब रामजानकी सेवा संघ, अयोध्या के संत महन्त माधव मुकुन्द महाराज पधारे। समिति के सदस्यों ने वैदिक मंगल ध्वनियों के बीच उनका स्वागत किया। महाराज ने समिति के सामाजिक सेवा कार्यों को धर्म की सच्ची साधना बताते हुए कहा कि सेवा का मार्ग ही मानवता का वास्तविक पथ है, जो सीधे ईश्वर तक ले जाता है। महाराज ने संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए कहा तुम्हारा प्रयास समाज में प्रकाश फैलाने वाला दीपक है। भगवान राम तुम्हें सफल और उज्जवल भविष्य प्रदान करें। तुम्हारे कार्य प्रेरणा का स्रोत हैं। महाराज ने डॉ. संदीप की निस्वार्थ सेवा भावना की खुलकर प्रशंसा की। महाराज के आशीर्वाद पर अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए डॉ. संदीप सरावगी ने कहा “महन्त माधव मुकुन्द जी महाराज का हमारे बीच आना हमारे लिए सौभाग्य और प्रेरणा दोनों है। उनका आशीर्वाद हमें समाज सेवा की दिशा में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की शक्ति देता है। संघर्ष सेवा समिति सदैव जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। महाराज का स्नेह और मार्गदर्शन हमारे लिए आध्यात्मिक ऊर्जा के समान है। हम उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस पावन अवसर पर अखिल प्रताप सिंह चौहान, बंटी तिवारी, सौरव यादव, दीपू छाबई, शिवा त्रिपाठी, भीम भाई, विद्वान गुरुकुल के छात्र, राजीव कुमार नगरा, मीना मसीह, कुसुम साहू, रानी, संदीप नामदेव तथा अनुज प्रताप सिंह की उपस्थिति रही। अंत में समिति सदस्यों ने महाराज जी को स्मृति चिह्न भेंट किया और उनके आगमन को शुभ व सौभाग्यशाली बताया।