Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू के संयोजन में वीरांगना झलकारी बाई की 195 वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में एस पी आई इंटर कॉलेज के सामने स्थित झलकारीबाई पार्क पहुँचकर झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि सन 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में वीरांगना झलकारी बाई ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुये आजादी की बलि वेदी पर अपने प्राणो की आहुति दी। निवर्तमान प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने यू पी ए सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2014 में झांसी किला में स्वीकृत झलकारीबाई संग्रहालय का निर्माण प्रारंभ कराने की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राम कुमार खरे,अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास, राजकुमार फौजी, अशोक कन्सौरिया, शिवनाथ सिंह कुशवाहा, डा. काशीराम भिटौरिया , जुगल किशोर सत्या, संकल्प अग्रवाल,एम सी वर्मा आदि मौजूद रहें।