Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में जोनल अधिकारी सी0पी0पाण्डेय के नेतृव्य में हाजी पेट्रोल पम्प के पास फुटपाथ के ऊपर बने अवैद्य रूप से गार्डन को ध्वस्त कर फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तदोपरांत आवास विकास शिवपुरी रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए रू0 8000/- का जुर्माना वसूला गया तथा अवैध विज्ञापनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शिवपुरी रोड आवास विकास के पास डिवाइडर के ऊपर अवैध विज्ञापन लगाते हुए पकड़ा गया तथा रू0 10000/- का जुर्माना वसूला गया तथा चेतावनी दी गयी इसके साथ-साथ परशुराम चैक से तिलक मार्केट तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर रू0 15000/- जुर्माना वसूला गया। उक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान की कार्यवाही प्रदीप अग्निहोत्री एवं अनूप साहू , सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं प्रवर्तन दल द्वारा की गयी। जोनल अधिकारी गौरव कुमार के नेतृव्य में मेडीकल कालेज गेट नं0 1 से अग्रसेन चैक तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमें रोड फुटपाथ के ऊपर ढेले लगे हुए थे जिसको हटाते हुए पीछे की ओर नियमानुसार शिफ्ट किया गया तथा पुनः सड़क पर न लगाये जाने हेतु लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी भी दी गयी तथा रू0 5500/- का जुर्माना वसूला गया।