अटेवा ने दिल्ली धरने के बनाई रणनीति

KAUSHAMBI NEWS: पुरानी पेंशन बहाली व आर टी ई एक्ट पहले नियुक्त शिक्षकों को टी ई टी से छूट देने को लेकर  अटेवा प्रदेश संगठन के प्रमुख विजय कुमार बंधु के आह्वान पर दिल्ली के जंतर मंतर पर 25 नवंबर को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन आयोजित करने जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को जनपद के अटेवा संयोजक कुशल की अगुवाई में मंझनपुर में जिला पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जनपद से अधिक अधिक शिक्षक कर्मचारियों के दिल्ली धरने में पहुंचने की रणनीति पर विचर विमर्श किया गया। संगठन के महामंत्री सतीश चन्द्र शर्मा व जिला मंत्री रमेश चन्द्र सेन ने बताया कि नई पेंशन योजना ने कर्मचारियों को सुरक्षा और सम्मानजनक वृद्धावस्था से वंचित किया है। बुढ़ापे में अनिश्चितता, वित्तीय असुरक्षा और बाजार आधारित जोखिम कर्मचारी वर्ग पर अन्याय की पराकाष्ठा है। केंद्र व राज्य सरकारों के लंबे समय से अनदेखी के कारण अब संघर्ष अपरिहार्य हो चुका है। इसके लिए अटेवा ने जनपद के सभी संगठनों ने बिना किसी भेदभाव के समर्थन करते हुए दिल्ली धरने में अधिक से अधिक शिक्षक कर्मचारियों से पहुंचने अपील की  है। इसके लिए पदाधिकारियों ने बैठक कर शिक्षकों से वर्चुवल मीटिंग के माध्यम से सभी से समय से धरने में पहुंचने की बात कही है। उन्होंने बताया कि संगठन की मुख्य मांगे केंद्र व राज्य सरकारें पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल करें। आर टी ई एक्ट के पहले नियुक्ति शिक्षकों को टेट के दायरे में न लाए। निजीकरण को समाप्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *