उ. प्र. पुलिस झंडा दिवस पर फतेहपुर में ध्वजारोहण, एसपी ने पढ़ा डीजीपी का संदेश

पुलिस कर्मियों के सेवा एवं शौर्य को किया नमन, सभी थानों पर कार्यक्रम आयोजित
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन फतेहपुर में पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर एसपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया और पुलिस बल की सेवा, समर्पण एवं शौर्य को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पुलिस कलर झंडा स्टीकर लगाया गया, जो पुलिस बल की एकता, गौरव और सम्मान का प्रतीक है। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों पर झंडारोहण किया और डीजीपी का संदेश पढ़कर पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। थानों में भी पुलिस कलर झंडा स्टीकर लगाकर झंडा दिवस की परंपरा को सम्मानपूर्वक निभाया गया। इस आयोजन के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवपूर्ण परंपरा, कर्तव्यनिष्ठा और जनता की सुरक्षा के प्रति समर्पण को पुनः स्मरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *