मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाया गया। टीमें सुबह से ही शहर व कस्बों के मुख्य बाजारों, चौराहों, स्कूलों-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचीं और वहां उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण अभियान, सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना और सुमन योजना जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। टीमों ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 सीएम हेल्पलाइन, 102 हेल्थ सेवा, 108 एम्बुलेंस, 181 महिला हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही मोबाइल के पैनिक बटन और इमरजेंसी कॉल की जानकारी का डेमो भी दिया गया। अभियान के दौरान पंपलेट बांटे गए और महिलाओं को जागरूक रहने एवं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *