Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने किया उद्घाटन
ETAWA NEWS: ग्राम पंचायत बमनपुर भगौतीपुर में नव-निर्मित लाइब्रेरी एवं बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी इटावा अजय कुमार गौतम द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान सीडीओ ने ग्रामीण छात्रों के लिए लाइब्रेरी को एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इससे गांव के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक बेहतर वातावरण और संसाधन उपलब्ध होंगे।
बैमिंटन कोर्ट के उद्घाटन के बाद सीडीओ ने स्वयं बैडमिंटन खेल का आनंद भी लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और खेल के क्षेत्र में नए खिलाड़ियों की खोज का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी बढ़पुरा गौरव पुरोहित, ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश, ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, कंसल्टेंट इंजीनियर शालीन राजपूत, प्रिया चौहान, रोजगार सेवक कमल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।