यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर में वाराणसी जोन का दमदार प्रदर्शन, सेपक टकरा में पहले स्थान से चमकी टीम

JAUNPUR NEWS: 73वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर एवं महिला-पुरुष सेपक टकरा प्रतियोगिता-2025 का आयोजन जनपद गौतमबुद्ध नगर में किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। पुरुष वॉलीबॉल टीम ने पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं महिला सेपक टकरा टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में बाज़ी मार ली। पुरुष सेपक टकरा टीम ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजर को पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौश्तुंभ जनपद द्वारा विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *