Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा पुलिस लाइन, झाँसी स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी झाँसी ने सभी उपस्थित कर्मियों को पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा एवं सम्मान को बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.