Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो-शिव गौतम और दिव्यांश यादव
PRAYAGRAJ NEWS: शिव गौतम के खेल (54 रन एवं एक विकेट) एवं दिव्यांश की अचूक गेंदबाजी (6-2-07-5) के दम पर भानु प्रताप क्लब में सोनामती क्लब को 40 रन से हराकर अमृत लाल भारतीय स्मृति अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप क्लब ने 25.3 ओवर में 182 रन (शिव गौतम 54, अंकुर यादव 32, वैभव कुशवाहा 27, आनंद कुमार यादव 4/30, आदित्य विक्रम बिंद 3/30) बनाए। जवाब में सोनामती क्लब की टीम 28.1 ओवर में 142 रन (सुमित यादव 50 नाबाद, आनंद कुमार यादव 33, दिव्यांश यादव 5/07, अक्ष श्रीवास्तव 2/08, शिव गौतम 1/11) पर सिमट गई।