राजा राम कुमार भार्गव मेमोरियल स्टेट बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप आज से

PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन (यूपीबीएसए) के तत्वावधान में राजा राम कुमार भार्गव मेमोरियल स्टेट बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप 25 नवंबर से 5 दिसंबर  तक बिशप जॉर्ज स्कूल और कॉलेज में होगी। प्रयागराज क्यू स्पोर्ट्स एसोसिएशन (पीसीएसए) के सचिव विनायक अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में  राज्य के टॉप रैंकिंग वाले खिलाड़ी, उभरते युवा टैलेंट और अनुभवी प्रोफेशनल्स खिलाड़ी भाग लेंगे।  इसमें सीनियर बिलियर्ड्स और सीनियर स्नूकर कैटेगरी में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता नॉक-आउट आधार पर खेली जायेगी। विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पांच दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह में यूपीबीएसए के अध्यक्ष कुश भार्गव, सचिव विवेक अग्रवाल और उपाध्यक्ष नितिन कोहली भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *