मतदाता सूची में नाम जोड़ना लोकतंत्र की मजबूती का आधार: डॉ. असलम

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ा क्षेत्र में सोमवार को आयोजित विशेष कैंप के दौरान   मतदाताओं के फार्म भरवाने की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी कराई गई। कैंप में पहुँच सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. असलम ने स्वयं उपस्थित होकर मतदाताओं के फार्म भरवाए और लोगों को सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।डॉ. असलम ने कहा कि हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की असली ताकत है कैंप में मौजूद रहकर नए मतदाताओं, युवाओं और छूटे हुए नामों को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाई।उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी चुनावों में अधिक संख्या में मतदाता बनने और मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *