Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड कड़ा के दरियापुर जीता गांव का वह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग, जो मिढ़ाईलाल के घर से होते हुए गांव के अंदर तक जाता है, पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुँच चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती है । ग्रामीणों के अनुसार कई महीनों से इसकी मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। टूटी सड़क, गहरे गड्ढे और बरसात में कीचड़ भर जाने से ग्रामीणों, खासकर बच्चों, महिलाओं और रोगियों को भारी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों का कहना है जानकारी देते-देते हम थक गए, लेकिन किसी की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। लोगों ने प्रशासन से संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग की है, ताकि गांव के अंदर का आवागमन सुचारू हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण धरने के लिए बाध्य होगे l