पुरा छात्रों ने विद्यालय के छात्रों के साथ अपने अनुभवों को किया साझा

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज देवखरपुर में सोमवार को  पुरा छात्र सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय परिवार की तरफ़ से सभी पुरा छात्रों का हार्दिक अभिनन्दन व स्वागत किया गया। इसी क्रम में पुरा छात्रों ने बारी बारी से विद्यालय में बिताए हुए पुरानी स्मृतियों को बच्चों के साथ साझा किया और वर्तमान में अपने शैक्षिक संस्थानों और वहां के अनुशासन और कोर्स के बारे में ढेर सारी जानकारी बच्चों को दिए। कार्यक्रम के अंत मे  प्रधानाचार्य संजय भद्र  ने सभी पुरा छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिये। इस दौरान स्कूल के शिक्षक  कोमल कुमार यादव, परितोष त्रिपाठी, आलोक रंजन, प्रीतेश कुमार, संजय कुशवाहा सहित  स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *