मिशन शक्ति के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के लिए एंटी रोमियो टीम सक्रिय

जिलेभर में जारी है व्यापक अभियान
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत सोमवार को जनपद फतेहपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एंटी-रोमियो टीम ने जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर वहां मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की। अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया, जिनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना एवं महिला शक्ति केंद्र योजना के साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी पंपलेट बांटकर उपलब्ध कराई गई, जिसमें 1090 – वीमेन पावर लाइन, 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा / पैनिक बटन डेमो, 1076 – सीएम हेल्पलाइन, 102 – स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन, 108 – एम्बुलेंस सेवा, 181 – महिला हेल्पलाइन, 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले की महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर बेहतर समझ विकसित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *