एसपी फतेहपुर ने सुनी जनता की समस्याएं

FATEHPUR NEWS: सोमवार को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए और कोई भी कार्रवाई लटकाई न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *