Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में संचालित गन्ना प्लांटों से निकलने वाला जहरीला धुआं गंभीर वायु प्रदूषण का कारण बन रहा है। यह धुआं स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। अमौली बेहटा, धमना, बिलारी, बिरनई, सथीगंवा, मदरी, दिघरुवा और खानपुर कदीम सहित कई गांवों में दर्जनों प्लांटों की चिमनियों से यह धुआं लगातार निकल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन प्लांटों में गन्ने की खोई के बजाय अन्य अपशिष्ट पदार्थ जलाए जा रहे हैं। इससे निकलने वाला धुआं अत्यधिक जहरीला हो जाता है, जिसके कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और खांसी जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, गन्ना प्लांटों से फैलते इस प्रदूषण पर कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पराली जलाने पर होने वाली कार्रवाई की तरह ही गन्ना प्लांटों से होने वाले प्रदूषण पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है, ताकि गांवों की हवा को जहरीली होने से बचाया जा सके।