Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विभिन्न रजिस्टरों की करी गई गहन समीक्षा
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने सोमवार को वाचक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे एच.एस. रजिस्टर, एस.आर. रजिस्टर, एस.आर. पत्रावली, शस्त्र रजिस्टर, पाक्षिक अपराध आख्या तथा विभिन्न प्रकार की सूचनाओं से संबंधित रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने रजिस्टरों के रख-रखाव, अद्यतनता और अभिलेखों की सटीकता की विस्तृत जांच करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित, अद्यतन और समयबद्ध तरीके से सुरक्षित रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।