Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नसबंदी और टीकाकरण कार्यों की समीक्षा की”
JHANSI NEWS: नगर निगम सीमा अंतर्गत बिजौली स्थित स्ट्रीट डॉग्स एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण नगर आयुक्त द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लाए गए स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी ऑपरेशन प्रक्रिया तथा एंटी-रेबीज टीकाकरण कार्यों का अवलोकन किया गया। नगर आयुक्त द्वारा स्ट्रीट डॉग्स के लिए उपलब्ध भोजन व्यवस्था, कैनल में रखरखाव, तथा समुचित साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत एबीसी सेंटर में निर्मित ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण करते हुए वार्ड 41 से लाए गए स्ट्रीट डॉग्स की चल रही नसबंदी सर्जरी की प्रक्रिया को देखा गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एबीसी सेंटर में तैनात वेटनरी सर्जन डॉ. जयहिन्द राजपूत द्वारा नसबंदी ऑपरेशन एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि एबीसी सेंटर में दैनिक सर्जरी क्षमता में वृद्धि की जाए तथा सुप्रीम कोर्ट एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। नगर आयुक्त द्वारा एबीसी सेंटर में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई और निर्देश दिए गए कि सेंटर के पीछे स्थित रिक्त भूमि को सम्पत्ति विभाग द्वारा चिन्हित कर वहां शीघ्र ही बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए, ताकि अनुपयोगी भूमि का नगर निगम के हित में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।