Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मंदिर में हुई द्वारचार की रस्में, भक्तों ने गाये मंगल गीत
भव्य बारात में झूमें भक्त, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
JHANSI NEWS: मेहंदी बाग के श्री राम जानकी मंदिर से आज विवाह पंचमी पर भव्य बारात नगर भ्रमण को निकली। भगवान की बारात का जगह जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
बैंड व बुंदेली वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर गूंज रहे भजनों पर भक्तों ने भक्ति न्रत्य किया। श्रद्धालुओ ने भगवान की आरती वंदना की और जयकारे लगाये। पीयूष रावत, प्रियता रावत आदि श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया । भजन कीर्तन हुए। बरात में रथ पर राम, भरत, लझ्मण व शत्रुघ्न के स्वरूप थे। युवा भक्त धर्म ध्वज लिए थे। महिला श्रद्धालु मंगल कलश लिए थी, जो भगवान के विवाह के मंगल गीत गा रही थी। बैंड व ढोल की धुनों पर जगह- जगह भक्त थिरकते नजर आए।बारात पंचकुइया तिराहा, कोतवाली की ढाल, सराफा बाजार, मानिक चौक आदि झेत्रो में भ्रमण कर वापिस मंदिर पहुंची द्वारचार की रस्में हुई। ।इस अवसर पर प्रेम नारायण दास जी (महंत) महाराज जी, प्रभु दास जी, महाराज दीनबंधु दास जी, विजय जी, काका जी, हेतराम सविता, पीयूष रावत,राजकुमार गोस्वामी, अमित गोस्वामी, रवीश त्रिपाठी, प्रभु दयाल साहू,प्रमोद अग्रवाल, डी के साहू, आशीष रिछारिया, अनिल अरजरिया, और समस्त भक्त मंडल राम जानकी मंदिर यह उपस्थित रहे.