Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: गवर्नमेंट म्यूजियम, राजकीय संग्रहालय में “एस के इवेंट कंपनी एंड फिल्म प्रोडक्शन हाउस” एवं “एस के अकैडमी ऑफ आर्ट सोसाइटी” द्वारा आयोजित दो दिवसीय बुंदेलखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत कलाकारों गोवर्धन असरानी, पंकज धीर, सतीश शाह, सुलक्षणा पंडित और शेफाली जरीवाला को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। फेस्टिवल में देशभर से पहुंचे फिल्म मेकर्स और कलाकारों की लगभग 25 फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री, एल्बम सॉन्ग और एड फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। संस्कृत भाषा को बढ़ावा देती फिल्म मुद्राराक्षस से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
फेस्टिवल के तहत आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में सीनियर मिस इंडिया 2025 का खिताब मिस गजाला खान ने जीता। फर्स्ट रनरअप रागिनी यादव, सेकंड रनरअप रेनू यादव, जबकि क्वीन ऑफ सीनियर मिस इंडिया का ताज छतरपुर की प्रिया बुंदेली को पहनाया गया। साथ ही बेस्ट क्रिएटर अवार्ड 2025 टीकमगढ़ की मिसेज संध्या तिवारी ने जीता, जिन्हें ट्रॉफी के साथ इक्कीस हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। फेस्टिवल में एसके फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले नए एल्बम सॉन्ग “दुनिया की धाएं धाएं धाएं” का भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक्टिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें कलाकारों ने महत्वपूर्ण प्रशिक्षण लिया।कार्यक्रम में 150 से अधिक फिल्म और मीडिया जगत की हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें जितेंद्र विद्यासागर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, स्व. राज दुबे, देवदत्त बुधौलिया, शकील खान, नीतीश सिंघल, आरिफ शहडोली, सौरभ शर्मा, नवीन चंद्र शुक्ला, कबीर खान, आनंद कुमार सक्सेना, अजय कुमार निगम, और अनुपम सक्सेना को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ और राहुल रिछारिया रहे। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने कहा “यह फेस्टिवल बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे आयोजन न केवल कलाकारों को अवसर देते हैं बल्कि हमारे क्षेत्र में रोजगार, पर्यटन और फिल्म इंडस्ट्री के नए द्वार भी खोलते हैं। मैं आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हृदय से बधाई देता हूँ।” कार्यक्रम का संचालन सुंदर लिखार ने किया और मीडिया प्रभारी की भूमिका शिवम यादव द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम के अंत में आयोजक, एक्टर एवं डायरेक्टर समीर खान ने सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति से संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, सिद्धांत गुप्ता, राकेश अहिरवार, राजू सेन, मनोज रेजा आदि उपस्थित रहे।