श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सोमवार को ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी‘ में गुरू तेगबहादुर बलिदान दिवस अत्यन्त श्रद्धाभाव से मनाया गया। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य डॉ0 सीमा मिश्रा ने गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्या अनुभा श्रीवास्तव ने सिख गुरू तेगबहादुर जी के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार का त्याग उन्होंने किया वैसा त्याग भारतीय इतिहास में दूसरा नहीं मिलता। वे मुगलों के अत्याचार और अन्याय के आगे कभी नहीं झुके और अपने प्राणों की आहुति दे दी। वे मानवता के सच्चे रक्षक थे।इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं बहनों ने भाषण एवं कविताओं के माध्यम से गुरु तेग बहादुर के महान बलिदान को याद किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा बापजेई ने गुरू तेग बहादुर जी के अप्रतिम त्याग को याद करते हुए कहा कि उनकी दी गई शिक्षाएं हम सभी को सद्मार्ग पर चलने को प्रेरित करती हैं। अन्याय और अधर्म के आगे न झुकना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *