Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के पथरताल गांव में रामायण बाग के पास कोरांव देवघाट मुख्य मार्ग पर सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे के करीब एक अनियंत्रित जीप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों के पैर फैक्चर हो गए। आसपास के लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक प्रभात श्रीवास्तव पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी बैदवार थाना कोरांव अपने मित्र संदीप सिंह पटेल पुत्र संजय सिंह पटेल निवासी रामपुर खोमर का कोरांव थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में स्थित महाविद्यालय में एमबीए का एडमिट कार्ड लेने गए हुए थे। जहां से दोनों युवक एक ही बाइक से हो कोरांव वापस लौट रहे थे कि पथरताल गांव में अनियंत्रित जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रभात और संदीप सिंह दोनों के पैर फैक्चर हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस में जीप को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।