देव भूमि स्कूल के बच्चे पुरातत्व संग्रहालय देख खुश हुए

PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव छेत्र के खींरी स्थिति देव भूमि इंटर नेशनल स्कूल के बच्चों का शीतकालीन टूर रविवार को सारनाथ पहुंचा। टूर में स्कूल के 15छात्राये व 20छात्र सामिल हुये। टूर के दौरान बच्चों ने भारतीय पुरातत्व संग्रहालय, डिअर पार्क, थाईलैंड, जापान, चीन एवं भारत द्वारा बनाया गया बौद्ध मंदीर देख कर खुशी जाहिर किये। वंही पर जैन मन्दिर भी देखे। सारनाथ के गाइडर ने बताया कि यहीं पर भगवान गौतम बुद्ध ने लोगों को शांति का पहला उपदेश दिये थे। जिसमें बताया कि संसार में लोगों के पास दुःख है। दुःख का कारण है। और दुःख के कारण को दूर कर संसार से दुःख को दूर कर सकते है। टूर के दौरान स्कूल के मैनेजर अनुज कुमार ने बताया कि सारनाथ एक अच्छा पर्यटन स्थल है। यहां पर विश्व समेत अपने भारत देश के कोने कोंने से छात्र एवं भारी संख्या में बुद्ध प्रेमी भगवान गौतम बुद्ध का पहला उपदेश सुनने आते रहते है। साथ में प्रिंसिपल श्याम नारायण शर्मा, अध्यापक शाकिफ सर, सीमा कुशवाहा, अंतिमा विश्वकर्मा, पुष्पा सिंह, साक्षी द्विवेदी, काजल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *