Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: अयोध्या में श्री राम मंदिर के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वज पताका स्थापित किए जाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में मिठाई बांटकर इस पुनीत अवसर का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि यह दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की संस्कृति और धरोहर का सम्मान बढ़ा है। राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश सहसंयोजक डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर पर ध्वज फहराए जाने पर हमें गर्व है। यह दिन हमारी संस्कृति और धरोहर के लिए एक नए युग की शुरुआत है। हम सभी को इस अवसर पर एकजुट होकर भारत की प्रगति और विकास के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जश्न मनाया। इस अवसर पर विजय श्रीवास्तव, सुजीत कुशवाहा, अरुण पटेल, आनंद दुबे, गोपाल श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अंगद पटेल, संदीप यादव, मंजेश श्रीवास्तव, अनिल भट्ट, अनुज कुशवाहा, दीप द्विवेदी, विजय शंकर मिश्रा, पवन आदि उपस्थित रहे।