महिला की शिकायत पर पति, ससुरालियों समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट का लगाया आरोप
FATEHPUR NEWS: जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
कमासी गाँव निवासी रेनू देवी उर्फ सरिता देवी ने मंगलवार को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी शादी कानपुर नगर के नई बस्ती बातौरी पुरवा निवासी अजय सोनकर उर्फ भवानी उर्फ रविंद्र कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनसे कानपुर शहर में प्लॉट खरीदने के लिए सात लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अजय सोनकर, सास राम देवी, ससुर राम बाबू, देवर धर्मेंद्र और ननद अर्चना देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि युवती की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *