Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: मेगा डिजिटाइजेशन डे पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की गति तेज करने के निर्देशों के मध्य जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना में निरीक्षण के दौरान बीएलओ अंजली मिश्रा, रमाशंकर व नेहा मौजूद मिलीं और पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय पाई गईं। लेकिन विद्यालय के अन्य कार्मिकों की अनुपस्थिति पर बीएसए ने तीखी नाराज़गी जताई। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन अगले आदेश तक रोकते हुए विभागीय कार्रवाई का नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर, कंपोजिट विद्यालय पंचहटिया, प्राथमिक विद्यालय मीरपुर, प्राथमिक विद्यालय खानपट्टी तथा प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर का भी निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय खानपट्टी में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर में शिक्षक रफ़त जहाँ, नसरीन फ़ातिमा एवं अनीता समय पर उपस्थित नहीं मिलीं। बीएसए ने तीनों शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
डॉ. पटेल ने सभी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसे शत-प्रतिशत, बिना किसी त्रुटि और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए तथा बीएलओ को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाए।