Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: खेतासराय थाना क्षेत्र के एत्मादपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास स्थित एक पुराने कुएँ में एक विवाहिता का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। मृतका की पहचान गीता देवी (35) पत्नी सतीश कुमार यादव के रूप में हुई है। उनका शव घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित कुएँ में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि गीता देवी की हत्या कर शव को कुएँ में फेंका गया है।
खबर लिखने तक इसकी पुष्टि नही हुई मृतका के तीन बेटे—अंशु यादव (19), प्रांजल यादव (16) और श्रेयांश यादव (13)—ने मां की मौत पर गहरा संदेह जताया है। 16 वर्षीय प्रांजल ने आरोप लगाया कि उसके पिता का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था, जिसे लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। प्रांजल के अनुसार सोमवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि मां ने बाहर से बच्चों का कमरा बंद कर दिया था। बच्चे खाना खाकर सो गए और सुबह जब दरवाज़ा खुला तो उनकी मां घर में नहीं थीं। तलाश करने पर पता चला कि उनका शव कुएँ में तैर रहा है।
गांव की महिला से संबंध होने का आरोप
परिवार का कहना है कि सतीश कुमार यादव का गांव की महिला इन्द्रकला पासवान से प्रेम संबंध था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने इन्द्रकला पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।