Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरिवंशपुर (एसएसबी) के कमांडेंट विप्लव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रसियावल खुर्द में नागरिक कल्याण एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने शिविर का उद्घाटन किया, जिसके साथ 21 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र औपचारिक रूप से प्रारंभ हुआ।उद्घाटन अवसर पर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि एसएसबी द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। यह कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्र की छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है। इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल तीस बालिकाएँ हिस्सा ले रही हैं। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ आवश्यक सिलाई-संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और क्षेत्र की जनता ने सशस्त्र सीमा बल की इस पहल की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट कार्तिकेन, प्रभारी निरीक्षक सुखलाल राय, दलजीत, धीरेन्द्र नाथ शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि बबलू पांडे, अभिषेक पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।