दुर्घटना में युवकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

PRATAPGARH NEWS: इलाज कराकर लौट रहे एक ही गांव के दो युवकों की दुर्घटना में दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुर कोटवा निवासी अनिल मिश्र 45 पुत्र गंगाराम मिश्र बुधवार को अपना इलाज कराने पड़ोसी जिले रायबरेली गया था। अनिल के साथ गांव के ही चेतन मिश्रा 15 पुत्र सुनील मिश्र भी गया था। इलाज कराकर लौटते समय रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में अनिल व चेतन को गंभीर चोटें आ गयी। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को रायबरेली एम्स इलाज के लिए पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चेतन को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ ही देर में चिकित्सकों ने अनिल को भी मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बदहवाश परिजन आननफानन में घटनास्थल पर पहुंचे। गुरूवार की सुबह मृतकों का रायबरेली के अस्पताल में पीएम हुआ। दोपहर शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *